भिकियासैंण में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत भिकियासैंण में सुबह से ही होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। नगरवासियों ने एक- दूसरे को अबीर का टीका लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। नगर के चारों वार्डों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
वहीं सुबह से नगर में पुरुषों व महिलाओं ने अपनी- अपनी टोलियों में घर- घर जाकर होली के गीत गाएं और एक- दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। वहीं तहसील स्याल्दे, सल्ट, भिकियासैंण आदि क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इधर स्याल्दे के चचरोटी में पूर्व प्रधान मोहन सिंह मनराल के नेतृत्व में घर- घर जाकर होली के गीत का गायन किया। बच्चों व महिलाओं में होली पर्व के प्रति काफी उत्साह दिखाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी