गायत्री परिवार कराएगा निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार-
एस आर चंद्रा
-आठ मई को मांसी भूमियां मंदिर और 18 मई को तल्ला मानिला माता के मंदिर में होंगे कार्यक्रम-
भिकियासैंण। आगामी आठ मई को मांसी भूमियां मंदिर और 18 मई को तल्ला मानिला माता के मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार कराये जायेंगे। जिसमें किसी भी वर्ग व समुदाय के हिन्दू लोग अपना अग्रिम निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।
जानकारी देते हुए यहां गायत्री परिवार से जुड़े कमल नाथ ने दी है। उन्होंने बताया कि भिकियासैंण में ये पंजीकरण शंकर फुलारा रामगंगा पुस्तक भंडार में होना शुरू हो गया है। जहां इच्छुक व्यक्ति परिवार बच्चे का नाम, उम्र, माता-पिता का नाम, पता और फोन नंबर लिखा सकते हैं। यज्ञोपवीत संस्कार करवाने के लिए गायत्री परिवार हरिद्वार से निपुण आचार्य आयेंगे और सभी का यज्ञोपवीत निःशुल्क किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन