सबौरा व कुआंखेड़ा में कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार-
खटीमा। आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर शाम आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल के नेतृत्व में आबकारी टीम गश्त कर रही थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने सबौरा व कुआंखेड़ा के दो घरो में छापा मारकर 98 लीटर कच्ची शराब के साथ सबौरा निवासी गोविंद सिंह व धर्म चंद को गिरफ्तार कर लिया।
आबकारी निरीक्षक कन्याल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी टीम का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान टीम मंें उप आबकारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, जगदीश प्रसाद, मोहम्मद सिद्दीकी, नितेश भारद्वाज आदि थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल