गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज बीसवें दिन भी जारी-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज बीसवें दिन भी जारी रहा,लेकिन पैंशनरों ने राजकीय अवकाश को छोड़ कर अन्य दिन हड़ताल पर बैठगें। आज़ धरने को अपना समर्थन देने के लिए अल्मोड़ा से आर्गनाइजेशन के पदाधिकारी चन्द्रमणी भट्ट, हेमचंद्र जोशी, मोहन चंद्र काण्डपाल, नवीन लाल शाह, आदि लोगों ने शिरकत की।रामगंगा शाखा ने भिकियासैंण पहुंचे सभी आन्दोलनकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं बैठक में आन्दोलन को समर्थन देने देहरादून से पहुंचे गणपत सिंह बिष्ट का भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बिष्ट ने गोल्डन कार्ड के मामले को मा0 उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर पैंशनर्स के हितों की लड़ाई को एक मुकाम दिया है। बैठक में वक्ताओं ने उनके इस प्रयास की सराहना की। बैठक में प्रशासन द्वारा धरना स्थल पर गाड़ी खड़ी करने की भर्त्सना की गई। बैठक में चेतावनी दी गई कि, यह आन्दोलन सीनियर सिटीजन्स का है, हम शांतिपूर्वक अपनी जायज मांग के लिए आन्दोलन कर रहे हैं, परन्तु आन्दोलन स्थल पर गाड़ी खड़ी कर आग में घी डालने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के इस व्यवहार से आन्दोलनकारियों में गुस्सा है। धरने को कुबेर सिंह कड़ाकोटी, मोहन सिंह बिष्ट, देब सिंह घुगत्याल, प्रताप सिंह मनराल, आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने देहरादून व अल्मोड़ा से आये सभी संघर्षशील साथियों का अभिनंदन किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि, यदि सरकार शीघ्र गोल्डन कार्ड की कटौती बन्द नहीं करती तो, वे इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैला देंगे। बैठक को के एन जोशी, बालम सिंह बिष्ट, डी जोशी, के एस मेहता, अम्बादत्त बलौदी, गोपाल दत्त भगत, गोपाल राम, गोविन्द सिंह वोहरा, धनीराम टम्टा, रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, दयाराम नैलवाल, जीत सिंह, चन्दन सिंह डंगवाल, रूपेन्द्र सिंह कड़ाकोटी, गंगा दत्त जोशी, शोबन सिंह मावड़ी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया।इस मौके पर एपी लकचौरा,मदन सिंह नेगी, आदि भारी संख्या में पैंशनर मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग