एमबीपीजी कालेज की छात्रा, बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर की आत्महत्या-
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज से पढ़ाई कर रही और बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन छात्रा ने दम तोड़ दिया। काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागेश्वर निवासी है हेमा
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट निवासी 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू पुत्री कृपाल सिंह हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के यहा रहती थी। हेमा एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा थी। इसके अलावा वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। हेमा ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे।
बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और वह मैच हार गई। इसके बाद हेमा घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। रविवार रात ढाई बजे करीब उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर एसआइ लता खत्री ने अस्पताल पहुंच पंचनामा भरा।
एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। हेमा एक होनहार खिलाड़ी थी। उसने द्वितीय यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। बालिका वर्ग के 57 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की शिवानी ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में पराजित किया। होनहार खिलाड़ी का अचानक आत्महत्या करना किसी को समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर