हाई स्कूल का रिजल्ट खराब होने पर भागी छात्रा, पुलिस ने की बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हाईस्कूल के रिजल्ट खराब होने के कारण घर से भागी छात्रा, मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने किया बरामद।

बीती शाम चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी बालिका हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो गई और निराश होकर घर से बिना बताए चली गई। उसकी मां ने स्थानीय चौकी मंगल पड़ाव में आकर पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

सूचना मिलते ही दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल गुमशुदा बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मात्र 3 घंटे में ही गुमशुदा बालिका को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। चौकी प्रभारी द्वारा बालिका को निराशा छोड़ मेहनत करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119