आवासीय भवन के 12 कमरों में चल रहा था होटल, प्रशासन ने किया सील

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र के गायत्री विहार में आवासीय भवन में चल रहे एक होटल को सील कर दिया। आवासीय भवन के 12 कमरों में होटल चल रहा था। होटल सील करने से पहले एचआरडीए की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि भूपतवाला के गायत्री विहार में एक आवासीय भवन के 12 कमरों में होटल चलाकर व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही थीं। नोटिस जारी करने के करीब एक महीने बाद भी स्वामी की ओर से आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधियां बंद नहीं की गईं। जिस पर संज्ञान लेते हुए एचआरडीए के जूनियर इंजीनियर शिशुपाल और सहायक इंजीनियर टीपी नौटियाल ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर होटल को सील कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119