को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट सदन में रखी जाए
देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अनियमितता की जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है। जबकि जनपद देहरादून, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ की रिपोर्ट लगभग दो वर्ष पूर्व जांच कमेटी ने सरकार को सौंप दी थी। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट सदन में रखने का सरकार को आदेश दिया जाए।
विकासनगर में पत्रकारों से बातचीत में रघुनाथ नेगी ने कहा कि सहकारिता विभाग की ओर से प्रदेश के सहकारी बैंकों में 423 चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी, गार्ड) कर्मचारियों की भर्ती कराई गई थी। इसमें देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और यूएस नगर जनपद में बड़े पैमाने पर जालसाजों ने भर्ती घोटाले को अंजाम दिया था। इसको लेकर सरकार ने एक अप्रैल 2022 और चार अप्रैल 2022 को जांच कमेटी गठित की थी। सहकारिता सचिव ने भी भर्ती में अनियमितता पाए जाने पर पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के निर्देश निबंधक को दिए थे। लेकिन जांच कमेटी की रिपोर्ट दो साल बाद भी सदन में नहीं रखी गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि जल्द इस जांच रिपोर्ट को सदन में रखा जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी