बकरियां चराने के जंगल युवती खाई में गिरी, घायल
बागेश्वर। कपकोट तहसील के गोगीना निवासी 21 वर्षीय युवती खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम सीमा बकरियां चराने के जंगल गई थी। युवती को चक्कर आने से वह खाई में गिर गई, गिरने से युवती के सिर और कमर में गंभीर चोट बताई जा रही है।
युवती के परिजनों ने बताया कि उनके गांव में सड़क और गाड़ियों की सुविधा नहीं होने की वजह से वह कल से आज 24 घंटे बाद जिला मुख्यालय जिला अस्पताल पहुंचे हैं। परिजन 24 घंटों की बाद घायल अवस्था में युवती को जिला अस्पताल लाए है। अस्पताल में युवती का उपचार कर रही डॉ. लता ने बताया की युवती के सिर और कमर में गंभीर चोट है। फिलहाल उनके द्वारा उपचार किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल