कुमाऊं आयुक्त ने 15 दिन में हाईवे सुधारने के दिए निर्देश-
नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार शाम भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का काकड़ीघाट से क्वारब तक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में हो रही लापरवाही को लेकर वह विभाग व ठेकेदार पर जमकर बरसे। उन्होंने 15 दिन में काम न होने पर विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान पता चला कि ठेकेदार अब तक मजदूर नहीं जुटा पा रहा है। इस कारण हाईवे का निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी चल रही है। कलमठ तक समय से नहीं बन पा रहे हैं, जिस कारण खराब हाईवे को भी सुधारने का समय नहीं मिल पा रहा है।
कमिश्नर रावत ने काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद तपोभूमि पर जाकर हाईवे कार्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम राहुल साह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक ललित मोहन जोशी, गौरव रावत, जया बिष्ट आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी