सीडीओ नैनीताल ने पांच अधिकारियों का रोका वेतन-
भीमताल। सीडीओ डॉ संदीप तिवारी ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय व विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच अधिकारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने पांचों अधिकारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ ने बुधवार की सुबह ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ सहकारिता व एडीओ पंचायत अनुपस्थित मिले।
उसके बाद उन्होंने विकास भवन स्थित कृषि विभाग का निरीक्षण किया। जहां मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम