विधायक डॉ नैनवाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियॉ।
एस आर चंद्रा
भिकियासैण । क्षेत्रीय रानीखेत के विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल ने रविवार को ताड़ीखेत में एक पत्रकार वार्ता कर अपने एक साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए, बताया कि हमने रामनगर भतरौजखान, भिकियासैण, बद्रीनाथ और रामनगर- भतरौजखान, रानीखेत -खैरना मोटर मार्ग का डबल लेन डामरीकरण, चौड़ीकरण और इन्हे राष्ट्रीय राजमर्ग घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, और सड़क परिवहन मंत्री को लगभग 1.5 लाख हस्ताक्षरों से युक्त एक अनुरोध पत्र अपने उच्च नेताओं को भेजा जाएगा। इससे पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह मार्ग देश की आन्तरिक सुरक्षा की दृष्टि से भी चीन व नेपाल की सीमाओं तक जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मोटर मार्ग ब्रिटिश काल से ही धार्मिक पर्यटन में चारधाम बद्रीनाथ जाने के लिए प्रयोग में लिया जाता रहा है।
इस मार्ग में आदिबद्री, जोशीमठ, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थल पड़ते है। वर्तमान में इस मोटर मार्ग की हालत बड़ी खराब है। इन सड़कों को विधिवत रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने और डबल लेन, डामरीकरण से पहाड़ों पर धार्मिक पर्यटन और रोजगार भी बढ़ेगा,जिससे पलायन रोकने में भी बड़ा योगदान होगा। उन्होने कहा मै अपने विधान सभा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ुगा, जनहित के विकास योजनाएं मेरी प्राथमिकता में रहेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग