बाघ के लिए लगाए कैमरों में दिख रहे गुलदार और हाथी
चम्पावत। टनकपुर में बाघ के लिए लगाए कैमरों में गुलदार, हाथी के अलावा अन्य जंगली जानवर दिख रहे हैं। एक पखवाड़ा पहले ग्रामीण क्षेत्र की महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। हमलावर बाघ की चहलकदमी ट्रैप करने के लिए घटना स्थल पर आठ कैमरे लगाए हैं। पूर्णागिरि मार्ग से लगे बूम रेंज की सीमा में बीते 26 दिसंबर को उचौलीगोठ गांव की महिला गीता देवी पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद से ही वन विभाग सक्रिय हो गया।
वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास आठ ट्रैप कैमरे लगाए हैं। आठ सदस्यीय गश्ती टीम घटना के बाद से गश्त कर रही है। साथ ही टीम स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को जागरूक कर कर रही है। बूम रेंज के वन दरोगा भरत नेगी ने बताया कि कैमरों को चैक करने में घटना स्थल के आस-पास गुलदार, हाथी, सुअर, बार्किंग डियर सहित अन्य जंगली जानवर नजर आए हैं। लेकिन महिला को घायल करने वाले बाघ की चहलकदमी अभी तक कैमरों में कैद नहीं हो पाई है। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि बाघ की मूवमेंट पर नजर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार