चितई निवासी प्रियंका पांडे को राजनीति विज्ञान विषय में मिली पीएचडी की उपाधि
अल्मोड़ा। चितई निवासी प्रियंका पांडे को राजनीति विज्ञान विषय में कुमाउं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। प्रियंका पांडे ने ‘उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न की स्थिति, अल्मोड़ा जिले का एक अध्ययन’ विषय पर शोध किया। उन्होंने अपने शोध कार्य एसएसजे परिसर के राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीना पथनी के निर्देशन में पूरा किया।
शुक्रवार को कुमाउं विश्वविद्यालय, नैनीताल के 18वें दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रियंका पांडे को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। प्रियंका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता—पिता के साथ ही अपने सभी गुरुजनों को दिया है। प्रियंका के पिता विद्युत विभाग में कार्यरत है। जबकि माता पुष्पा पांडे गृहणी है।
उनकी इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, एसएसजे विश्विद्यालय के कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट, एसएसजे परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग डॉ. नीता भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी आर्या, अर्चना लोहनी समेत कई जनप्रतिनिधियों व एसएसजे परिसर के शिक्षकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार