गोरपड़ाव में श्रीमदभागवत महापुराण की संगीतमय कथा का आयोजन, आज निकलेगी झांकी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली रोड गोरापड़ाव के ग्राम अर्जुनपुर में पहली बार श्रीमद भागवत महापुराण की संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है। 16 जनवरी 2024 से लगातार प्रेम निवास अर्जुनपुर के प्रांगण हो रहे भागवत कथा को सुनने के लिए धर्म प्रेमियों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-कंपनी के 10.77 लाख रुपये के गबन का आरोप -पांच कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज


भूतपूर्व सैनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र काण्डपाल द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें बरेली के सुप्रसिद् कथावाचक व्यास आचार्य राजेन्द्र तिवारी भागवत प्रभाकर द्वारा प्रतिदिन 1 से 4 बजे तक कथा का रसास्वादन कराया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक

तदुपरांत आरती के बाद प्रतिदिन यहां सांय 7 से 9 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया 19 जनवरी शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा व झाकियां दिखाई जायेगी। इसके बाद 23 जनवरी को पूर्णाहुति व विशाल भण्डारे का आयोजन होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिना ओटीपी और कॉल के पिता-पुत्र के खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये- साइबर ठगी से मचा हड़कंप


सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र काण्डपाल ने क्षेत्र के सभी भक्तजनों व से अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद भागवत कथा में पहुंचकर रसास्वादन ग्रहण करने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119