पति के नपुंसक होने का राज उजागर करना पड़ा भारी -विवाहिता को मिली प्रताड़ना

खबर शेयर करें 👉

पति के नपुंसक होने का राज उजागर करने के बाद विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताडि़त किया गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर प्रताडि़त करने का आरोप लगाकर हरिद्वार के थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की अप्रैल में शादी देहरादून के मेदूवाला माफी आईएसबीटी निवासी युवक से हुई थी। श्यामपुर पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता ने बताया कि सुहागरात के दिन उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। कुछ दिन बाद उसने अपनी सास यह बात साझा की तो उसके पति का इलाज कराया गया। आरोप है कि पति के नपुंसक होने को लेकर आवाज उठाने पर उसके प्रति ससुराल वालों का रवैया बदल गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119