गौला वाहन स्वामियों की महापंचायत कल, हजारों मजदूर व वाहन स्वामी रहेंगे मौजूद-
मोटाहल्दू। गौला खनन वाहन स्वामियों का विगत दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है, आज दर्जनों वाहन स्वामियों ने गौला रोड़ चौराहे में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। जब तक रेट नही तब तक गेट नही के नारे के साथ 40 रुपये रेट की मांग की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूरे सीजन एक ही रेट रहे उनकी यह मांग भी तभी संभव होगी जब कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी की मध्यस्था के बाद निर्णय होगा।
वही वाहन स्वामी व प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कल शुक्रवार को प्रातः 12 बजे से मोटाहल्दू व बेरीपड़ाव गेट के सैकड़ों वाहन स्वामी महापंचायत करेंगे, जिसमे हजारों की संख्या में वाहन स्वामी और गौला नदी में खनन कार्य करने वाले मजदूर मौजूद रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल