होटल ढाबों में परोसे जा रहे दूषित खाने की गुणवत्ता की जांच को भाजपाइयों ने डीएम को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्ट:-मुजाहिर खान


क्षेत्र के होटल और ढाबों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु भारतीय जनता पार्टी के बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पंत के नेतृत्व में है तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज कर खाद्य विभाग से तत्काल जांच की मांग उठाई है। भाजपाइयों का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक होटल में गंदा पानी उपयोग में लाकर भोजन बनाने का काम किया जा रहा है जो सरासर गलत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामनगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप, आठ माह की गर्भवती मिली

भाजपाइयों ने स्पष्ट रूप से कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही है इसलिए क्षेत्र में संचालित हो रहे सभी होटल और ढाबों में खाद विभाग द्वारा तत्काल जांच कराई जाए इसके अलावा अवैध रूप से मांस विक्रेताओं की दुकानों पर भी कार्रवाई हो और सिर्फ अधिकृत मांस विक्रेता ही मांस बेंचे यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी इस पूरे मामले पर अपने जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर अग्रिम कार्यवाही को बाध्य होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119