किशोरी से दुराचार- पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार-
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि विकासनगर निवासी एक युवक ने उसकी चौदह वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसकी बेटी ने गर्भधारण कर दिया। यही नहीं उसकी बेटी ने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि आरोपी शाहिद पुत्र रईसूद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकासनगर ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को गुमराह कर बहलाया फुसलाया। फिर आरोपी ने बेटी के साथ दुराचार किया। जिससे बेटी ने गर्भ धारण कर दिया और उसने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया है। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को शनिवार को पॉक्सो ऐक्ट व दुराचार में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध