लापता किशोरी पहुंची थाने.. किए हैरान करने वाले खुलासे-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून । छह दिन पहले एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और कहा कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया, लेकिन घटना के छह दिन बाद नाबालिग अचानक थाने पहुंची और पुलिस के सामने हैरान करने वाले खुलासे किए। बच्ची ने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता है, गंदी हरकत करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पिता की गलत हरकतों से परेशान होकर वो बिहार जा रही थी। ऐसा करने में एक युवक ने उसकी मदद की, लेकिन पिता ने उसी युवक के खिलाफ गलत केस दर्ज करा दिया। ऐसे में उसे थाने आकर खुद पूरी बात बतानी पड़ी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत

घटना राजपुर क्षेत्र की है। जहां एक व्यक्ति ने चार जुलाई को पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक भगाकर ले गया है। इस बात की सूचना मिलने पर नाबालिग ने थाने पहुंचकर खुद स्थिति साफ कर दी। उसने बताया कि पिता की गलत हरकतों के चलते ही वो घर छोड़कर भाग रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता कमलेश पुत्र विशेषा दास निवासी मुरादपुर थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल निवासी तपोवन रोड नालापानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119