ठगी का नया तरीका, डीएम की डीपी से तहसीलदार को किया मैसेज-फिर….
तहसीलदार ने पुलिस को नंबर सौंपकर दिए कार्रवाई के निर्देश-
सितारगंज। जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि डिजिटल मीडिया से लोगों का विश्वास ही उठने लगा है । अभी का ताजा मामला जब साइबर अपराधी जिले के डीएम, तहसीलदार से ठगी कर सकते हैं तो आम आदमी की बात क्या की जा सकती है। ताजे मामले में डीएम की व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर तहसीलदार को व्हाट्सएप पर मैसेज करने का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने नंबर पुलिस को सौंपकर जांच के निर्देश दिये हैं। उधर ठगी की कोशिश के इस नये तरीके से अधिकारियों में खलबली है।
सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने जिलाधिकारी की तस्वीर डीपी में लगाई हुई थी। ऐसे में शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद यह डीएम का दूसरा नंबर हो। उन्होंने मैसेज का उत्तर दिया, लेकिन दूसरी ओर से ऑनलाइन शॉपिंग के लिंक भेजे जाने लगे। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने तुरंत डीएम को फोन कर जानकारी दी। डीएम से पता चला कि उक्त नंबर उनका नहीं है। इस पर तहसीलदार त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को नंबर सौंपकर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि आए दिन सोशल मीडिया पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह के मामलों में सावधानी बरतें। नए नंबर पर किसी से भी चैट न करें और नया नंबर होने व परिचित की फोटो लगी होने पर तुरंत ही उसका सत्यापन कर पुलिस को अवगत कराएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान