थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 07 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार-
हरगोविंद रावल
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 16.07.2022 को चौकी प्रभारी पनार उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा खिरमांडे बाजार के पास चैकिंग के दौरान खड़की बजूड़ा जाने वाले रास्ते पर नवीन जोशी पुत्र स्व0 गौरी दत्त जोशी निवासी जमडलेख (मतोली), गंगोलीहाट को 07 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम का विवरण
- उ0नि0 प्रकाश पाण्डे
- का0 श्रवण कुमार
- का0 राहुल रावत
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश