नवनिर्वाचित विधायक मनोज ने जताया विधानसभा की जनता का आभार-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने विधानसभा की समस्त जनता,कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं सहित लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त कर सभी को धन्यवाद दिया।विधायक तिवारी ने अल्मोड़ा विधानसभा की देवतुल्य जनता का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है वे आने वाले समय में उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-किसानों के लिए बड़ी पहल : ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च -मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी

उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता द्वारा जो अपार स्नेह प्रेम उन्हें दिया गया है उसके लिए वे जनता का आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि वे अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मजबूती से संघर्षरत रहेंगे।इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले जिला प्रशासन, पुलिस कर्मियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर -सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119