सल्ट के नवनिर्वाचित विधायक जीना को मंत्री बनाने की मांग-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। विधान सभा सल्ट से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के चुनाव जीतते ही क्षेत्र में सरकार द्वारा उनको मंत्री बनाए जाने की मांग तेज़ हो गई है, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने उनको मंत्रिमंडल में जगह देने की बात कही है। इसी क्रम में विधानसभा के आईटी संयोजक पंकज भट्ट ने कहा कि सल्ट विधान सभा क्षेत्र की जनता का आशिर्वाद पिछले.25 साल से भाजपा के साथ रहा है, जिसमें -3 बार पूर्व विधायक स्व सुरेंद्र जीना विधायक रहे,तो दूसरी बार महेश जीना विधायक बने हैं
क्षेत्र की जनता चाहती है कि इस बार प्रदेश नेतृत्व महेश जीना को मंत्रिमंडल में स्थान दे, जिससे क्षेत्रीय जनता में और भी खुशी का माहौल होगा, और उत्तराखंड प्रदेश को एक कर्मठ,ईमानदार,व जुझारू मंत्री मिलेगा।विधायक महेश जीना को सरकार में मंत्री पद मिलने से जहाँ प्रदेश में चारों ओर विकाश की धार बहेगी, वहीं सल्ट की जनता को भी उनका पूरा साँथ मिलेगा। इधर सल्ट विधान सभा के सभी भाजपा मंडल के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने भी विधायक महेश जीना को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार