एनटीडी भ्रमण के दौरान नवनिर्वाचित विधायक का स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-आज सायं अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने एन०टी०डी० एवं जेल रोड का भ्रमण कर स्थानीय जनता से मुलाकात कर धन्यवाद दिया।इस अवसर पर एन०टी०डी० में स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से विधायक मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक तिवारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है वे आने वाले समय में उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि विधानसभा की जनता द्वारा जो अपार स्नेह प्रेम उन्हें दिया गया है उसके लिए वे जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मजबूती से संघर्षरत रहेंगे।इस दौरान पंकज काण्डपाल,विनय विल्सन,अमित काण्डपाल,हाजी नूर अकरम खान,अमन खान,आबित अली,अहमद खान,राबिन भण्डारी, शेर अली खान,सौरभ बिष्ट, गुंजन चम्याल,हेमू हयांकी,दिग्विजय रावत,नवीन बाराकोटी, विक्रम बिष्ट, भुवन तिवारी,ललित भट्ट आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे