नौकरियों के बारे में सूचना देने वाले मंच जस्टजॉब के उपयोगकर्ताओं की संख्या 70 लाख के पार

खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली। नौकरियों के बारे में सूचना देने वाले मंच जस्टजॉब के उपयोगकर्ताओं की संख्या 70 लाख के पार हो गई है।

मंच की मूल कंपनी विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) विवेक कुमार ने शुक्रवार को बयान में कहा कि यह उपलब्धि लाखों उपयोगकर्ताओं द्वारा जस्टजॉब पर जताए भरोसे का प्रमाण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

कुमार ने कहा, “हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को सशक्त बनाने और उद्योगों को एक विश्वसनीय और कुशल कार्यबल तक पहुंच प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। हम भारत में जीवन को समृद्ध बनाने और नौकरी के बाजार को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

जस्टजॉब मुख्य रूप से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और डिप्लोमाधारक उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर प्रदान करता है।

बयान के अनुसार विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक मिशन-संचालित पहल के रूप में शुरू जस्टजॉब उम्मीदवारों और नियोक्ताओं, दोनों के लिए एक भरोसेमंद मंच बन गया है। इसने ऐसा परिवेश बनाया है, जहां व्यक्ति अपना करियर बना सकते हैं जबकि उद्योग अपनी जरूरत के अनुसार कार्यबल तक पहुंच सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कंपनी ने बताया कि मंच पर अभी तक एक लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसरों के बारे में जानकारी दी गयी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119