अजीबोगरीब मामला : रोडवेज स्टेशन के बाहर महिला टैक्सी चालक से छेड़खानी का आरोप, अर्थ दंड के रूप में माँगा 21 हजार रुपए का चेक, फिर…
हल्द्वानी। नगर में एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, इसके बाद पीड़िता ने जब आरोपी से अर्थ दंड स्वरूप 21000 रुपए का चेक मांगा तो उसके हाथ पांव फूल गए। यहां रोडवेज स्टेशन के बाहर टैक्सी में सवारी भरने के दौरान महिला चालक ने एक टैक्सी चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। थाने में माफीनामे की जगह महिला चालक ने उससे 21000 रुपये का चेक मांगा। कहा कि यह पैसा गरीबों को दान करूंगी।
रोडवेज स्टेशन के पास रविवार को कई टैक्सी चालक अल्मोड़ा की सवारियों के लिए खड़े थे। मौके पर अल्मोड़ा की एक महिला टैक्सी चालक भी थी। इस दौरान हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक का महिला चालक से विवाद हो गया। महिला चालक ने आरोप लगाया कि पुरुष चालक उसके साथ अभद्र भाषा में बात की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुरुष चालक को पकड़ा और कोतवाली ले आई। वहां उन्होंने महिला चालक से माफी मांगने की बात कही। माफी की बात पर महिला चालक तैयार नहीं हुई, कहा कि दंड स्वरूप उसे 21 हजार रुपये का चेक मुझे देना होगा। यह पैसा वह किसी अनाथ आश्रम को दान करेगी। हालांकि पुरुष चालक ने पैसे देने में असमर्थता जताई। शाम को पुलिस ने चालक संजय का चालान कर दिया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार