दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
काशीपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर नवविवाहिता से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडेय निवासी शमीम जहां पुत्री स्व. साबिर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शबनम का विवाह 14 नवंबर 2024 को महुआखेड़ागंज निवासी मोहम्मद आलिम पुत्र कलुआ के साथ हुआ था। दहेज शादी के बाद से ही पति आलिम, ससुर कलुआ, सास मोमिना, देवर आरिफ, ननद करीना, जेठ सालिम, जेठानी नाजरीन व दामाद अकबर अली ने उसकी बहन को कम दहेज लाने को लेकर ताना देकर परेशान किया। 1 अप्रैल 2025 को बहन ने बताया कि उसके साथ ससुरालियों ने मारपीट की है। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश