पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 पकड़े

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने बीते रोज चौनाला में छापेमारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-साइबर ठगी पर अल्मोड़ा पुलिस का बड़ा वार --नौ म्यूल बैंक खातों का खुलासा

इस दौरान एक चाय की दुकान में शमशेर सिंह, भवान सिंह, शमशेर प्रसाद, ठाकुर सिंह, राम सिंह, श्याम सिंह, दिगंबर सिंह, किशन सिंह व मोहन सिंह जुआ खेलते हुए मिले। उनके पास से पुलिस को 23 हजार 370 रुपये की नगद धनराशि, ताश की गड्डी भी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल देशदीपक, राहुल रावत शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119