हल्दूचौड़ पुलिस ने खोज निकाला नौ माह से गुमशुदा व्यक्ति- परिजनों को किया सुपुर्द-
हल्दूचौड़(नैनीताल)। दुर्गापालपुर परमा हल्दूचौड़ थाना लालकुआं जनपद नैनीताल के रहने वाले गुमशुदा महेश पांडे पुत्र परमानंद पांडे जो दिनांक 19 मई 2021 को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। उन्हें हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने खोज निकाला है।
जिस संबंध में थाना लालकुआं में उनकी पत्नी दीपा पांडे ने 19 सितंबर 2021 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार व चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ कृपाल सिंह के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ से गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा काफी खोजबीन के पश्चात गुमशुदा उपरोक्त महेश पांडे को 26 मई 2022 को दिल्ली से नौ माह बाद सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उनकी पत्नी दीपा पांडे के सुपुर्द किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह अधिकारी व चौकी हल्दूचौड़ के
कॉन्स्टेबल प्रदीप पिलख्वाल के अलावा अन्य शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी