गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का अगला सत्र 27 अक्टूबर से प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 27 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से चमोली जिले के गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर

अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले यह सत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सत्र होने की संभावना है। ऐसे में इस सत्र को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विधानसभा की कार्यवाही और सरकार की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों पर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर रहेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119