रामनगर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत-
काशीपुर। रामनगर स्थित बांगाझाला नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मोहल्ला काजीबाग निवासी अयान (20) बुधवार को मोहल्ले के ही दो दोस्तों के साथ बाइक से रामनगर घूमने गया था। तीनों सीतावनी मार्ग पर बांगाझाला नदी में नहाने के लिए उतर गए। अधिक गहराई में जाने के कारण अयान डूबने लगा। दोनों दोस्तों ने किसी तरह अयान को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक अयान दम तोड़ चुका था।
इसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद अयान का शव काशीपुर पहुंचा। अयान का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में अयान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप