थाना पुलिस ने 10 पेटी शराब की जब्त- दो तस्करों को दबोचकर वाहन किया सीज-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल

गंगोलीहाट। थाना पुलिस को काफी लंबे समय के बाद शनिवार को अवैध शराब के तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ थाना पुलिस को त्वरित गति से अवैध शराब के कार्यों में लिप्त तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देशन के क्रम में शनिवार को गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष बिशन लाल के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया।

इस दौरान थाना पुलिस को डूंगर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बाड़ेछीना जिला अल्मोड़ा व धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम लमगड़ा जिला अल्मोड़ा मारुति स्विफ्ट यूके04एई7311 में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्तों को वाहन सहित दबोचने में सफलता मिली। थाना पुलिस द्वारा उक्त दोनों अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बिशन लाल,एस आई मोहन चंद्र जोशी,कॉन्स्टेबल नरेंद्र देउपा व कांस्टेबल संजू राम शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119