आंगनबाड़ी केंद्रों में मिले खराब सड़े अंडे-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं के सेहत से किस प्रकार खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका ताजा मामला अल्मोड़ा जिले से सामने आया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार के नाम पर गर्भवती महिलाओं व आंगनबाड़ी बच्चों को खराब अंडे बांटे जा रहे है।


अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी आंगनबाड़ी वितरण केंद्र से 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को अंडे बांटे जाने थे। वितरण के दौरान पेटियों में कई अंडे सड़े मिले। यही नही अंडे में कीड़े भी पड़े हुवे मिले। इस मामले की भनक जब प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया। वितरण केंद्र की सुपरवाइजर द्वारा इस मामले की शिकायत आनन-फानन में डीपीओ से की गई। वही आंगनबाड़ी केंद्रों को वही अंडे वितरित किये गए जो सही थे।
डीपीओ पीतांबर प्रसाद ने बताया कि फिलहाल अंडों के वितरण पर रोक लगा दी गई है और यह बात सप्लायर को बता दी गई है। सप्लायर से अंडों की दूसरी खेप भेजने को कहा गया है। डीपीओ ने बताया कि मामले को लेकर निदेशालय को भी अवगत करा दिया गया है। जल्द ही निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में ‘प्रज्ञान 2.0’ का भव्य समापन, प्रतिभा और नवाचार का संगम
उत्तराखंड -पिथौरागढ़ में सनसनी: शादी में कहासुनी बनी खून-खराबा -पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटा
उत्तराखंड -एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी : दुल्हनें बरात लेकर पहुंची दूल्हों के घर
धामी का ताबड़तोड़ दौरा : देहरादून से नैनीताल-हल्द्वानी तक मिनट-टू-मिनट शेड्यूल, आज कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जहर परोस रहे फल-सब्जी बाजार? -कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर सरकार का बड़ा एक्शन