भारी बारिश से गरीब का आवास पूर्ण क्षतिग्रस्त- राजस्व उपनिरीक्षक ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट के सुदूरवर्ती गांव कुंनतोला के मल्लीसेला तोक की गरीब सरिता देवी पत्नी स्वर्गीय जीवन चंद्र का आवासीय मकान गुरुवार की रात्रि की भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया जिससे उक्त गरीब परिवार के सामने रहने का ठिकाना भी नही रहा। शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र चोधियार बृजमोहन बिष्ट के द्वारा उपरोक्त पीड़ित महिला के आवासीय मकान का मौका मुआयना किया।

जिसमे उन्होंने बताया कि भारी वर्षा से गरीब सरिता देवी का आवासीय मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया हैं जिसकी रिपोर्ट राजस्व उपनिरीक्षक चोधियार बृजमोहन बिष्ट व कानूनगो गंगोलीहाट द्वारा तहसीलदार को भेज दी गयी है। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता दर्पण कुमार ने प्रसाशन से कहा है कि उक्त परिवार के रहने व खाने की तुरंत व्यवस्था की जाए और पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा मद से आवासीय मकान स्वीकृत किया जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू