मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा-
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंत्रियों में विभागों का बटवारा किया। सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग दिया गया है। प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशाशन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।
गणेश जोशी को कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग, डा धन सिंह रावत को विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिए गए हैं। सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकि शिक्षा विभाग दिए गए हैं। वहीं, रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और खेले एवं युवा कल्याण विभाग दिए गए हैं। चंदन रामदस को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम विभाग दिए गए हैं। वहीं, सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान