वन विभाग कटखने बन्दरों को पकड़ने के लिए लगाए पिजड़ा वरना होगा आन्दोलन-कांंग्रेस-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम को ज्ञापन सौंपकर अल्मोड़ा नगर के विभिन्न स्थानों पर पिजड़ा लगाकर कटखने बन्दरों को पकड़ने की मांग की।वनाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में कटखने बन्दरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।इन बन्दरों के आतंक से आये दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।कांंग्रेसजनों ने कहा कि इन कटखने बन्दरों को पकड़ने के लिए वन विभाग अविलम्ब नगर के विभिन्न स्थानों में पिजड़ा लगाए तथा बन्दरों को पकड़े।
कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही वन विभाग ने पिजड़े लगाकर बन्दरों को पकड़ने का कार्य प्रारम्भ नहीं किया तो अल्मोड़ा के कांंग्रेसजन वन विभाग के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।ज्ञापन सौंपने वालों में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,राहुल कश्यप आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान