दुःखद घटना–हल्दूचौड़ में बाइक व पिकअप की भिड़ंत में भाई बहन की मौत
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में बाइक व पिकअप की भिड़ंत में भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भांजा चोटिल हो गया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दो घंटे बाद ही पिकअप को पकड़ लिया है।
बुधवार को हल्दूचौड़ के दोलिया डी क्लास निवासी रेखा जोशी 42 पत्नी तारा दत्त जोशी खैरनी, सिमलाकोट, पाटी चंपावत निवासी भाई पंकज जोशी 32 पुत्र स्व. ईश्वर दत्त जोशी के साथ बेरीपड़ाव अपने पुत्र सूरज की फीस जमा करने गए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग खराब होने के कारण वह गांव की सड़क से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी हल्दूचौड़ दुम्काबंगर धनपुर रोड़ में हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक विपरित दिशा से आ रही पिकअप संख्या यूके 04 – 0367 से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार रेखा खोलिया निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे महिला के भाई पंकज जोशी खैरनी, सिमलाकोट, पाटी चंपावत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुँचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
भाई बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका रेखा के एक पुत्र व एक पुत्री है। उनके पति पंतनगर विश्वविद्यालय में नौकरी करते है। जबकि मृतक पंकज अपनी पत्नी व दो सप्ताह के बेटे के साथ बहन के घर रहकर चालक का कार्य करता था। असमय मौत से दोंनो परिवारों में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे