दुःखद खबर-चमोली में भूस्खलन, एक ही परिवार के एक महिला समेत चार लोगों की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें 👉

थराली(चमोली) । उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है. चमोली  के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन होने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.मकान के मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है. वहीं अभी घर के अंदर दो लोगों के दबे होने की आशंका है. मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है. थराली एसडीएम रवींद्र जुवंता ने कहा कि पुलिस और राज्य एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद

भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था, जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. इसके मलबे में पांच लोग दबे हुए थे.  एसडीआरएफ  रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू किया गया. घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया. एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है, जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत हैं. दो घायलों को पहले ही अस्पताल भेज दिया गया है. मरने वालों में एक महिला भी है.

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119