अभी-अभी बड़ा हादसा- ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं की मौत 60 से 70 घायल-
बाजपुर। देर सांय मजदूरों से भरी एक ट्रक्टर ट्राली के पलटने से हुए एक भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी। हादसे में 30 से 35 मजदूरों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि लगभग 30 मरीजों को अन्यत्र प्राईवेट अस्पतालों में भेजा गया है। देर सांय पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा उपजिलाधिकारी ने भी सीएचसी अस्पताल में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
बाजपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ब्रिजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विक्रमपुर स्थित खेतों में कृषि मजदूरी करके वापस घर लौट रहे मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली ग्राम के एक तीव्र मोड़ पर पलट गयी। बताया जा रहा है कि ट्राली में लगभग 60 से 70 महिला मजदूर भरे हुए थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली पलटी मजदूर एक के बाद एक के उपर जा गिरे और गम्भीर रुप से चोटिल हो गये।
देखते ही देखते चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तत्काल समूचा पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया और एम्बूलेंस व निजि वाहनो से घायल महिलाओं
को स्थानीय सीएचसी में ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने घायल मरीजो की मरहम पटटी कर उन्हें रिफर कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी