एक नवजात कन्या का शव मिलने से हड़कंप:-
हल्द्वानी। राजपुरा स्थित श्मशान घाट के गेट में मंगलवार सुबह एक नवजात कन्या का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव कब्जे में लिया और उसे मोर्चरी भिजवा दिया। मंगलवार की सुबह राजपुरा स्थित मुक्तिधाम के पास सड़क किनारे लोगों को एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना वनभूलपुरा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लिया और उसे मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि