शर्मनाक…मनचला अर्धनग्न होकर दौड़ा मासूम बच्ची के पीछे, किसी तरह जान बचाकर अपने घर में घुसी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मनचला अश्लील हरकत करते हुए मासूम बच्ची के पीछे दौड़ पड़ा। घटना से डरी बच्ची किसी तरह जान बचाकर अपने घर में घुस गई। परिजन मामले से इतना डर गए कि उन्होंने देर रात करीब नौ बजे पुलिस से मौखिक शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत


कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पुत्री दोपहर करीब दो बजे घरेलू जरूरत का सामान घर से बाहर दुकान पर गई थी। जब वह वापस आई तो बेहद डरी हुई थी। उसने बताया कि एक युवक पीछा करते हुए घर तक आ गया। इसके बाद पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें एक युवक बच्ची के पीछे अर्धनग्न नजर आया। आरोपी घर तक आते हुए नजर आ रहा है। बताया कि वे घटना से बेहद डर गए थे। इस कारण वह समय रहते पुलिस से शिकायत नहीं कर पाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

जब रात के समय निवर्तमान पार्षद को मामले कर जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने को कहा। फिर परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर रात करीब नौ बजे शिकायत की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मौखिक शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है। लोगों से आरोपी की फोटो दिखाकर पूछा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119