भेरंगपट्टी की सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त , बड़े वाहनों का आवागमन रुकने से ग्रामीण नाराज
कविता रावल
गंगोलीहाट चंडिका घाट और गंगोलीहाट आंवला घाट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की बद्तर हालत हो गई है जो जगह जगह पर टूटी फूटी है । भेरंगपट्टी के समाजसेवी सुरेंद्र बिष्ट व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व्यालकटिया पुष्कर सिंह गुरचन ने पी डब्लू डी विभाग पर आरोप लगाया है कि एक वर्ष पूर्व से कई बार शिकायत करने के बावजूद उक्त सड़क जहां जहां टूटी है विभाग ने उसे ठीक नही किया जिससे उक्त क्षेत्र के 15-20 गाँव के लोगों को समान दुकानों से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। क्योंकि सड़क के कई जगह टूटने से बड़े वाहन उक्त सड़क में आवाजाही नही कर पा रहे हैं और दुकानदारों को छोटे वाहनों से सामान मंगाना पड़ रहा है जो महंगा पड़ रहा है वही दिक्कत क्षेत्र के रिटेलरों को भी हो रही है जिनको सस्ते गल्ले का राशन ढुलाई में महंगा पड़ रहा है ।


वही उक्त सड़कों से बीस पच्चीस गांवों का मुख्य आवागमन तहसील और जिला मुख्यालय जाने के लिए यहीं से होकर गुजरता है ।उक्त सड़क में 30-35 छोटी बड़ी गाड़ी रोज चलतीं है बड़े वाहनो के न आने से दुकादारों को तीन चार गुना अधिक भाड़ा देकर एक साल से सामान छोटे वाहनों व घोड़ों से मगाने पर मजबूर होना पढ़ रहा है जिससे उपभोक्ताओं को अधिक महंगा रोजमर्रा का सामान और सब्ज़ी लेने के लिए मजबूर होना पढ़ रहा है.। इस संबंध में जब पी डब्लू डी बेरीनाग के जिम्मेदार अधिकारी को संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नही हो सका ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग