झिरोली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बोहाला में कक्षा दस के छात्र ने सल्फास खाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। झिरोली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बोहाला निवासी कक्षा दस के छात्र ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेककर पंचनामा भरा। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, 10 जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर तहसील के बोहाला निवासी 16 साल के राजेश अस्वाल पुत्र बलबीर अस्वाल ने रात सल्फास खा लिया। हालत बिगड़न पर परिजन रात में ही उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई संजय वृजवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। रविवार को शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-हृदय रोग से परेशान युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत -परिवार में पसरा मातम

एसआई बृजवाल ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच शुरू हो गई है। परिजनों के अनुसार मृतक राइंका बोहाला में कक्षा दस में पढ़ता था। पढ़ाई को लेकर ही उसने यह कदम उठाया है। वह गुस्सैल किस्म का छात्र था। मृतक के पिता गांव में ही समोसे व चाय की ठेली लगाकर चार बच्चों का भरण पोषण करते हैं। राजेश छोटा बेटा था। अब एक बेटा और दो बेटियों की जिम्मेदारी उन पर है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119