शिक्षक समन्वय समिति ने सरकार एवं शासन में बैठे अधिकारी व कमर्चारियों पर लगाया शोषण का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति उत्तराखंड के आह्वान पर गेट मीटिंग जो कि 01/09/2022 से विभिन्न विभागों में की गई हैं, उसके क्रम में आज 15वें दिन रामपुर रोड स्थित वन विभाग के आरण्य भवन के प्रांगण में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता आरएस ऐरी, जिला मुख्य संयोजक, अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, जनपद नैनीताल एवं संचालन देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मंत्री उत्तराँचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा हल्द्वानी द्वारा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी


सभा में वक्ताओं द्धारा दिनाँक 01/09/2022 से समन्वय समिति द्वारा समस्त जनपदों में निरंतर गेट मीटिंग के माध्यम से डाउन ग्रेट वेतन के निर्णय को वापस लिए जाने सहित 20 सूत्रीय मांगों पर प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा संगठन को आमंत्रित कर मांगो का निराकरण की दिशा में कोई प्रयास न किये जाने पर असंतोष प्रकट किया गया।


वक्ताओ द्वारा आरोप लगाया गया कि वर्तमान सरकार एवं शासन में बैठे अधिकारी कमर्चारियों का शोषण कर रही हैं जिसके चलते कर्मचारियों को विरोध स्वरूप आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। वक्ताओं द्वारा राज्य गठन के लिए प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा 94 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल के उपरांत अस्तित्व में आये हुए राज्य में कर्मचारियों के विरूद्ध ही सडयंत्र निरन्तर किया जा रहा है जिसको प्रदेश के कर्मचारी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

आज की गेट मीटिंग में नाजिम सिद्दीकी, प्रान्तीय अध्यक्ष चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड, हरिकेश भारती, प्रान्तीय महामंत्री, शशिवर्धन अधिकारी, डिकर सिंह पडियार, जिला सचिव उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल, देवेन्द्र बोरा, हरीश मटियाली, रमेश सिंह नेगी, संजय सनवाल, मोहन राम आर्य, खीम सिंह नागदली, विपिन मसीह, उमा शंकर जोशी, जीवन सिंह मेहरा, रमेश गिरी, गीता डालाकोटी, नमिता आर्या आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119