किरायेदार का घर के आगे पड़ा मिला शव, निजी कंपनी में करता था नौकरी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक मकान के आगे युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान मूलरूप से धारी ब्लॉक क्षेत्र के गांव बबियाड़ का रहने वाला 28 वर्षीय नीरज शर्मा के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

वह हल्द्वानी में निजी कंपनी में नौकरी करता था। यहां वह दमुवाढूंगा में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह वह बेहोशी की हालत में घर के बाहर ही पड़ा मिला। एसओ काठगोदाम विमिल मिश्रा ने बताया कि युवक को तुरंत एसटीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119