बेलक गाँव में छाया गुलदार का आतंक, दो दिनों के भीतर छह बकरियों को बनाया निवाला
गणेश पाण्डेय दन्यां
विकास खंड धौलादेवी क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है. दन्यां से तीन किमी दूर बेलक गाँव में पिछले दो दिनों में 6 बकरियां गुलदार द्वारा मारी गई हैं.
ग्राम प्रधान प्रकाश आर्य ने बताया कि गत सायं बेलक निवासी शंकर राम पुत्र गोधन राम की 3 बकरियों को गुलदार ने उस समय मार दिया जब वे पास के ही जंगल में चर रही थी. एक दिन पूर्व गाँव के ही अमर सिंह पुत्र किशन सिंह की तीन बकरियों को भी गुलदार ने इसी जंगल में मार दिया था. एक माह पहले अमर राम की दो बकरियों को गुलदार मार चुका था. जिसकी सूचना विभाग को दे दी थी कोई कार्यवाही नहीं हुई.
प्रभावित पशु पालकों को
मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग प्रधान प्रकाश आर्य ने की है. दो माह पूर्व नैनी क्षेत्र में क्वेराली निवासी रमेश सिंह के इकलौते 11 वर्षीय बालक आरव को गुलदार आंगन से उठा ले गया था. बेलक गाँव में दो दिन में 6 बकरियों को गुलदार द्वारा मार दिए जाने से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग