कलमठ में घटिया सामग्री लगाने से जानलेवा बनी सड़क

खबर शेयर करें 👉

गणेश पाण्डेय दन्यां

निर्माणाधीन चमतोला- नायलधूरा मोटर मार्ग विभाग की लापरवाही के चलते जानलेवा बन गया है। कार्य की गुणवत्ता घटिया होने से अनेक जगहों पर कलमठ धंस रहे हैं और दीवारें दरकने लगी हैं। गत दिवस इसी मार्ग में नया बना एक कलमठ टूट जाने से वहां से गुजर रहा एक डम्पर पलट गया। डम्पर चालक बाल बाल बच गया। चमतोला निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू भैसोड़ा, प्रधान जगत सिंह डसीला सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन मोटर मार्ग में कार्य की गुणवत्ता नितांत खराब है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस बावत वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर निर्माण कार्य को गुणवत्ता युक्त करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसी तरह की लापरवाही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।गुणवत्ता खराब होने से मार्ग आवागमन के लिए खतरनाक बन गया है।
 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119