चोरों ने बंदे घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवरात और नगदी की पार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर में सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के हिमालया स्कूल निवासी तस्लीम खान का परिवार विगत तीन जुलाई को अपने मौसी के घर सितारगंज गए हुए थे। इस बीच अज्ञात चोरों ने बंद घर में सेंध लगाकर वहां से सोने के कीमती आभूषण व नगदी साफ कर ली। 13 जुलाई की रात को जब परिजन वापस आए तो मेन गेट का ताला तो ठीक था, लेकिन घर के अंदर कमरों के ताले टूटे देख वह घबरा गये। कमरों में अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से करीब 54 हजार रुपये तथा सोने के लाखों रुपये के जेवरात गायब थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर