युवती से दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज- कर जांच शुरू-

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। एक युवती को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां का आरोप था कि दरियानगर के रहने वाले एक युवक ने अगस्त 2021 को उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 30 नवंबर को आरोपी युवक ने पुत्री का रास्ता रोक लिया और जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। इनकार करने पर जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी। जब रोते हुए उसकी बेटी घर पहुंची और पूरी घटना को बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119